बुलंदशहर, मार्च 3 -- नोएडा से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे गुलावठी निवासी युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हाफिजपुर थाना क्षेत्र गांव शादीपुर के पास हुआ। मृतक युवक की पहचान जावेद उम्र 27 वर्ष पुत्र इलियास मोहल्ला रामनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जावेद नोएडा में टायर पंचर की दुकान चलाता था। दुकान बंद कर वह अपने घर को वापस लौट रहा था। हाफिजपुर क्षेत्र में पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जावेद शादीशुदा था और अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया है। जावेद की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रोरो कर बुरा हाल है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ...