बुलंदशहर, मार्च 24 -- सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार रोडवेज बस द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की तहरीर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी कमल सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका भतीजा हिमांशु सैनी अपने दो साथियों निशांत व नितिन के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घ...