हादसा ::: बेकाबू टैंकर ने महिला को रौंदा, मौत
बुलंदशहर, मार्च 18 -- नगर क्षेत्र में मामन चुंगी चौराहे पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने भाग रहे टैंकर चालक को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के खालसिया चहरपुर निवासी शौकीन अपनी पत्नी गुलशन(50वर्ष) के साथ घरेलू सामान खरीदने बुलंदशहर आए थे। मंगलवार शाम दोनों सामान खरीदकर मामन चुंगी चौकी के सामने खड़े होकर घर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। ई-रिक्शा न आने पर शौकीन पास ही में फल खरीदने लगे, जबकि उनकी पत्नी सड़क के किनारे खड़ी थीं। आरोप है कि उसी दौरान शिकारपुर बाईपास की ओर से आ रहे एक बेकाबू टैंकर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.