शामली, फरवरी 27 -- क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद घटना घटी, जहां बिजली की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोर को दफना दिया। क्षेत्र के गांव कनियान में एक हृदयविदारक घटना घटित हुई। यहां 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर अचानक मोर के शरीर पर पड़ी, जो बिजली के तारों के नीचे मृत पड़ा था। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के कैटल गार्ड योगेंद्र सिंह ने मृत मोर को कब्जे में लेकर कांधला स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने मोर का पोस्टमार्टम किया। जांच के दौ...