शाहजहांपुर, मार्च 22 -- कांट, संवाददाता। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया था। निर्माण कंपनी का टैंकर ओवरटेक करते समय अपनी ही कंपनी की जेसीवी से टकरा गया। टक्कर के बाद जेसीबी अनियंत्रित हो गई और उसका बकेट फर्रुखाबाद जा रही अनुबंधित बस में जा घुसा। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इलाज के दौरान बस चालक की रात में मौत हाे गई।घटना में बस चालक समेत कुल नौ लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात 32 वर्षीय बस चालक रमन शर्मा निवासी अमिलौना थाना अल्हागंज की मौत हो गई। अन्य घायलों में बस परिचालक सपना यादव निवासी नगरिया बुजुर्ग थाना जलालाबाद, सोनी शर्मा निवासी अल्हागंज, सोनपाल और चन्द्रपाल निवासी दियूनरिया जिला लखीमपुर खीरी, ...