मोतिहारी, मार्च 2 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसौनी -अमवा मुख्य सड़क पर सोमवार को एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्टर मार दिया। टक्कर इतना गंभीर था कि साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक परसौनी पंचायत के वार्ड नंबर आठ अमवा निजामत गांव निवासी पुण्यदेव मिश्र (70) थे। जबकि बाइक चालक परसौनी गांव निवासी राजा कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, मृतक उक्त पंचायत के भटोली गाँव से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि बाइक सवार उक्त पंचायत के ही परसौनी गांव निवासी अकलू राम का पुत्र राजा कुमार (16 ) है। विगत दो दिन पूर्व बाइक चालक राजा के घर पर अष्टाय...