मोतिहारी, फरवरी 17 -- केसरिया,निज संवाददाता। केसरिया खजुरिया पथ पर कुशहर गांव के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक बाउंड्री तोड़ते हुए घर में घुस गया। जिससे घटना स्थल पर ही ट्रक के उप चालक की मौत हो गई। जबकि चालक मो हयात भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उप चालक मो मासूम 14 वर्ष के शव को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक मो मासूम बेतिया जिले के मझौलिया थाना के घोघड़ी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार ट्रक खजुरिया से केसरिया की ओर आ रही थी। इसी क्रम में कुशहर गांव के समीप अनियंत्रित होकर नागेश्वर साह के घर में बाउंड्री तोड़ते हुए घुस गई। जिससे घर की काफी क्षति हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष राहुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.