मोतिहारी, जुलाई 4 -- तेतरिया,निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मधुबन पथ के तेतरिया माई स्थान के सामने शनिवार को पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। पिकअप लेकर चालक माल मधुआहा निवासी रोहित कुमार मधुबन से आ रहा था। जबकि बाइक चालक झिटकहिया निवासी धीरज पासवान (23)अपनी पत्नी मनीषा कुमारी को लेकर बाइक से मधुबन जा रहा था। तभी तेजगति से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि पत्नी को काफी चोट लगी है उसका भी इलाज चल रहा है। सुचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक धीरज पासवान को मधुबन समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा। वहां से ...