सीतामढ़ी, मार्च 11 -- परसौनी,। थाना क्षेत्र के परसौनी खिरोधर पंचायत के कोरा खरगी गांव स्थित वार्ड पांच में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इसमें एक घर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में गृहस्वामी के घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, बैंक पासबुक और करीब 10 हजार रुपये नकद सहित कई जरूरी सामान नष्ट हो गए। साथ ही बेटी की शादी के लिए घर में रखे गए उपहार का अधिकांश सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर मो. मोही आलम व मो. जफीर आलम के घर के पास एक शादी समारोह चल रहा था। बारात वापसी के बाद लड़की के स्वागत के दौरान लोगों द्वारा पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी उड़कर उनके घर पर गिर गई। इससे देखते ही देखते घर में आग लग गई और आग तेजी से फैलने लगी। घटना के समय घर के सभी स...