बिजनौर, मार्च 6 -- नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर भागुवाला टोल के निकट डिवाइडर से टकराकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार की देर रात भोपाल सिंह(56 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी आजाद बस्ती, नगीना बाइक से हरिद्वार जा रहा था। भागुवाला टोल के निकट लगभग 50 मीटर की दूरी पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई । जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ओम चौधरी हॉस्पिटल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान भोपाल सिंह की मृत्यु हो गई। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बताया जा रहा है कि एनएचएआई की की ओर से निर्माण के दौरान रूट डायवर्ट किया गया था। रात के अंधेरा होने के कारण हादसा हो गया।लोगों का कहना है कि हादसा ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.