शाहजहांपुर, मार्च 22 -- जलालाबाद। जलालाबाद-कटरा स्टेट हाईवे पर गांव खाई खेड़ा के पास शनिवार को टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जलालाबाद क्षेत्र के बरेली-फर्रुखाबाद रोड पर हुए इस हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार कासिम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी दिवियापुर और फईम पुत्र नूरआलम निवासी धियारपुरा घायल हुए। वहीं टेंपो में सवार अमित कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी ढुकुरी खुर्द थाना मदनापुर सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। अन्य घायलों की पहचान कासिम, रहनुमा, सना खान और जैव खान के रूप में हुई है, जो कटरा से जलालाबाद आ रहे थे। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.