बुलंदशहर, मार्च 2 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गन्ने से भरी ट्रेक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। देहात पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में खुर्जा देहात के गांव बसैंदुआ निवासी पीड़ित अर्जुन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिन उसका भाई अमित अपने साथी जितेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह एवं मनोज पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर बुलंदशहर गन्ना मिल चांदपुर की तरफ जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी...