बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चाकला में गेहूं की निकासी करते समय एक युवक की थ्रेसर में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव खजुरिया निवासी राजू(30 वर्ष) पुत्र नागेश्वर अपने छोटे भाई राहुल के साथ अपनी थ्रेसर मशीन लेकर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चाकला में सोनू राघव के खेत में गेहूं निकासी कर रहा था। बुधवार की सुबह गेहूं निकासी के समय राजू थ्रेसर मशीन में आ गया। मशीन में आने से उसकी एक बाजू कट गई और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। राजू के चचेरे भाई अंकित ने बताया कि राजू के दो छोटे बेटे हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्ष...