शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- पुवाया। गुरुवार को नगर के मोहल्ल कुरगंजा निवासी ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा पुवायां से खुटार ब्लॉक में ड्यूटी के लिए बाइक जा रहे थे। तो वही उनका भतीजा धीरज अपने निजी काम से साथ में खुटार जा रहा था। जैसे ही पुवायां से खुटार रोड पर बसखेड़ा बुजुर्ग मोड़ के पास बाइक पहुंची तभी खुटार की तरफ से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ग्राम विकास अधिकारी व उनका भतीजा गंभीर घायल हो गए तो वहीं मौका पाकर कर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए ।सूचना पर पहुंचे परिजन अपने निजी वाहन के द्वारा घायलों को पुवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...