हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा तहसील के बुढ़ई से लेकर सिसोलर तक अभी हाल ही में बनाई गई लोक निर्माण विभाग की सड़क को ग्रामीणों द्वारा हाथ से उखाड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण बता रहे हैं कि इस सड़क का निर्माण घटिया तरीके से कराया गया है। एक अन्य वीडियो में ग्रामीणों ने विभागीय अवर अभियंता का घेराव करते हुए ही दिख रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो को लेकर अब लोग लोनिवि विभाग के भ्रष्टाचार पर जमकर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। वायरल वीडियो में सड़क हलवे की तरफ उखड़ रही है। जिससे स्वत: पता चलता है कि इस निर्माण में किस हद तक मानकों की अनदेखी करते हुए भ्रष्टाचार किया गया है। ग्रामीण वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.