हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर। मौदहा तहसील में बनाई गई नवनिर्मित डामर सड़क के हाथ से उखड़ने और आक्रोशित ग्रामीणों के अवर अभियंता के घेराव के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में ग्रामीण बता रहे हैं कि बुढ़ई से लेकर सिसोलर तक अभी हाल ही में बनाई गई डामर सड़क का निर्माण बेहद ही घटिया तरीके से किया गया है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहले दो वीडियो में ग्रामीण हाथ से नवनिर्मित डामर सड़क उखाड़ते दिख रहे हैं। उन्होंने पूरी सड़क के घटिया निर्माण को बारीकी से दिखाया है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा करना बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में ग्रामीण एक व्यक्ति का घेराव करते हुए दिख रहे हैं। इसे विभागीय अवर अभियंता बताया जा रहा है। इसमें ग्रामीण अवर अभियंता से 15...