हाथ में रोटी देने पर प्रधानाध्यापिका सस्पेंड
बलिया, अगस्त 5 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) वितरण के दौरान छात्रों को थाली की जगह हाथों में रोटी-सब्जी दिए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय पलिया की प्रभारी प्रधानाध्यापक किरन देवी को निलम्बित कर दिया है। विद्यालय में तैनात सात सहायक अध्यापकों विमलावती, अमरेश चंद्र, आलोक पाण्डेय, राम बहादुर यादव, महंगी राम, बबिता और अवधेश कुमार को वर्ष 2026-27 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। वीडियो वायरल करने की दोषी अनुदेशिका की संविदा समाप्ति की कार्रवाई प्रारम्भ करने का भी निर्णय लिया है। बीएसए ने विद्यालय की रसोईयों और शिक्षामित्रों को भी चेतावनी जारी करते हुए हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसी गलती की तो सेवा समाप्त कर दी जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.