हाथ में पिस्तौल लेकर जब मंत्री ने ड्रग्स अड्डे पर मारा छापा, VIDEO वायरल
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक जूनियर मंत्री द्वारा हाथ में पिस्तौल और मेगाफोन लेकर खुद संदिग्ध ड्रग्स के अड्डे पर छापेमारी करने का मामला गरमा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री की कार्यशैली और कानून को अपने हाथ में लेने को लेकर बहस छिड़ गई है। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम मामलों के राज्य मंत्री इशराक हुसैन शनिवार को अपना कुछ साथियों के साथ ढाका के गंडारिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में पहुंचे थे। मंत्री द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में वे एक हाथ में मेगाफोन और दूसरे हाथ में पिस्तौल लिए गाड़ी से उतरते और कुछ लोगों का पीछा करते नजर आए। उनके कम से कम एक सहयोगी के हाथ में भी हैंडगन देखी गई। वीडियो में मंत्री को लोगों से यह कहते सुना गया, "तुम पूरे शहर को बर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.