मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेजी से वायरल फोटो में एक युवक बाइक पर सवार होकर खुलेआम पिस्टल लहराते नजर आ रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि युवक बेखौफ हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। सूत्रों की मानें तो यह फोटो बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। फोटो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस वायरल फोटो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वहीं मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.