निज संवाददाता, अप्रैल 22 -- बिहार के अरवल जिले के करपी में बुधवार को एक अधेड़ शख्स हाथ में जिंदा कोबरा सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया। यह दृश्य देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में भय का माहौल पैदा हो गया। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। शख्स को सांप ने डस लिया था और उसे पकड़कर वह इलाज कराने के लिए अस्पताल आया। जानकारी के अनुसार, दक्षिणवारी मठिया गांव निवासी 50 वर्षीय विजय कुमार बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे जिंदा कोबरा सांप हाथ में लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बताया जाता है कि वह दाउदनगर में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने घर में करकट से बने कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक एक कोबरा उनके सीने पर गिर पड़ा। नींद खुलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.