हाथ में चाकू लिए युवक का वीडियो वायरल
रायबरेली, जुलाई 1 -- सरेनी। बुधवार को सोशल मीडिया पर चाकू हाथ में लिए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला युवक को पकड़ कर ले जाती दिखाई पड़ रही है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के एक गांव के युवक का सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो पक्ष आपस में लड़ते दिखाई पड़ रहे हैं तभी एक युवक हाथ में चाकू लेकर आ जाता है। हालांकि वह किसी पर हमला नहीं करता है। तभी एक महिला आकर युवक को पकड़ कर ले जाते दिखाई पड़ रही है। कोतवाल रमेश चंद्र यादव का कहना है कि मामला लखनापुर गांव का है और आरोपी युवक का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.