हाथ में चाकू, जमीन पर लुटाकर बरसाए थप्पड़-घूंसे. दूसरे धर्म के बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पीटा
गाजियाबाद, अगस्त 4 -- डॉ. महकार, गाजियाबाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक के हाथ में चाकू है। वह लड़की को बुरी तरह थप्पड़-घूंसे मारता है और जमीन पर पटक देता है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।दोनों दो साल से प्रेम संबंध में थे पुलिस के मुताबिक, युवती मॉल के एक रेस्तरां में काम करती है। वहीं, आरोपी युवक भी इसी मॉल में दूसरी जगह नौकरी करता है। दोनों के बीच पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध था। उनकी पहचान दो साल पहले नोएडा सेक्टर-62 की एक फैक्टरी में साथ काम करने के दौरान हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.