पटना, अगस्त 29 -- हाथ में चोट, घाव या जन्मजात विकृति को नजरअंदाज करना कई बार गंभीर पड़ सकता है। इससे संक्रमण, नसों को नुकसान और स्थायी विकलांगता का खतरा बढ़ सकता है। कई मामलों में हाथ में ट्यूमर जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसलिए हाथ में चोट लगने या किसी तरह की समस्या होने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। ये बातें आईजीआईएमएस में आयोजित 84वीं इंडियन सोसायटी ऑफ सर्जन ऑफ हैंड और बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की कार्यशाला में सामने आईं। दो दिवसीय कार्यशाला में राज्यभर के 72 हड्डी रोग विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि हाथ की चोट या अन्य समस्या का समय पर इलाज नहीं होने पर नसों और उंगलियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। कई मामलों में ट्यूमर जैसी गंभीर समस्या भी सामने आ सकती है। इस मौके प...