मोतिहारी, जुलाई 7 -- पिपरा, निप्र । पीपरा के कुंवरपुर बिंन टोली गांव के समीप नहर से सोमवार की रात राजकुमार राम(35) का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक के हाथ बंधा हुआ था। मृतक बोलेरो एवं ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के परिजनों ने शराब तस्करी का विरोध किए जाने पर उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का है जांच के बाद खुलासा होगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बरबीघा : रेलवे स्टेशन के पास नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका रात्रि में नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने मृतक की पह...