अमरोहा, मार्च 29 -- हसनपुर, संवाददाता। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे मजदूर की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव हाथ-पैर बंधी हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या पुत्रवधू ने ही कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है। पुलिस को पता लगा है कि दो दिन पूर्व मजदूर का पत्नी से विवाद हुआ था। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय महराज पुत्र शौकीन चौधरी दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता था। ईद पर वह घर लौटा था। शनिवार रात वह बीच गांव स्थित घर के आंगन में चारपाई डालकर सो गया। बराबर की चारपाई पर पत्नी रूही व सात व चार साल के बेटे सो रहे थे। पिता शौकीन का कहना है कि रविवार सुबह वह महराज के घर पहुंचा तो उसकी चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.