हाथ-पैर तोड़े, आंखें फोड़ीं; प्रतापगढ़ में खेत में मिला व्यापारी का शव, बेटा बोला- पापा का मर्डर हुआ
संवाददाता, जून 13 -- प्रतापगढ़ के कुंडा में साइकिल से बाजार जाने के लिए निकला दुकानदार शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन में नाकाम परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब 23 घंटे बाद उसका शव गांव के पास ही नहर किनारे खेत में पाया गया। उसके हाथ-पैर टूट गए थे और आंख फूटी थी। साइकिल करीब ही खड़ी थी। बेटे ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कुंडा कोतवाली के विदासिन गांव निवासी 55 वर्षीय मन्नेलाल साहू की घर के पास ही जलेबी और नाश्ते की दुकान है। वह गुरुवार सुबह 10 बजे झोला लेकर साइकिल से बाबूगंज बाजार जाने की बात कहकर निकला। शाम तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद मिला तो परिजन खोजबीन करने लगे। शुक्रवार सुबह पत्नी सुनीता ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदुगी का केस दर्ज कराया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बिदासिन में ही मतई के कुंआ के पास खेत में उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.