बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। हाथ पीले कराने वाली 423 बेटियों को गृहस्थी बसाने के लिए योगी सरकार ने 84.60 लाख रुपये दिए हैं। हर विवाहिता को 20 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) की शादी करने वाली बेटियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। तय समय में पिछड़ा वर्ग विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह के लिए शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन ने जिले का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। इसमें 423 लाभार्थियों के लिए कुल 84.60 लाख रुपये का बजट मिल गया है। प्रति विवाह अनुदान की राशि Rs.20,000 रुपये निर्धारित की गई है। विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद ...