लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती के पिपराघाट पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। उसकी पहचान हजरतगंज से लापता मुकुल जायसवाल के रूप में हुई है। परिजनों ने हाथ पर बने 'मां' के टैटू से उसकी शिनाख्त की।पुलिस के अनुसार लालबाग मकबरा निवासी मुकुल (30) प्राइवेट नौकरी करता था। बहनोई सूरज ने बताया कि मुकुल बीती 27 अगस्त को बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर हजरतगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 30 अगस्त को गोमतीनगर स्थित पिपराघाट के पास गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव के हाथ पर 'मां' नाम का टैटू बना था। पुलिस ने छानबीन कर परिजनों को सूचना दी। गुरुवार दोपहर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और टैटू के आधार पर शव की पहचान मुकुल के रूप में की।

ह...