कानपुर, जून 20 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग की ओर से शनिवार को आयोजित एनाटोमेनिया-2026 का आयोजन हुआ। एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता और विषय ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चले इस आयोजन में मानव शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) को कला और विज्ञान के अनूठे संगम के रूप में प्रस्तुत किया गया। आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता छात्रों की ओर से तैयार किए गए आकर्षक पोस्टर, क्ले मॉडल, पेंटिंग और क्विलिंग आर्ट रहे। किसी ने हाथ पर दिल की संरचना उकेरी तो किसी ने चेहरे की मांसपेशियों को प्रदर्शित किया। इन प्रस्तुतियों ने मानव शरीर की जटिल संरचनाओं को बेहद रोचक और सहज तरीके से समझाया। इसके अलावा एनाटॉमी क्विज और क्लीनिकल केस प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं ने छात्रों के ज्ञान और विश्लेषण क्षमता की...