हाथ पकड़ा और कपड़े फाड़ दिए, पटना में सड़क पर युवती से हैवानियत; तेजाब फेंकने की मिली धमकी
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 1 -- बिहार की राजधानी पटना में बीच सड़क एक महिला से हैवानियत की गई। पटना में अनीसाबाद गोलंबर के पास एक 25 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और तेजाब फेंकने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के दस दिन बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती का कहना है कि वह घर से कहीं भी जाने में डर रही है। महिला थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, करौरीचक, खोजा इमली की रहनेवाली युवती ने सुशील कुमार नामक युवक पर आरोप लगाया है कि 21 मई की शाम करीब सात बजे वह अनीसाबाद से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अनीसाबाद मोड़ के पास आरोपित ने उनका रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.