रांची, अप्रैल 24 -- गोड्डा के शिवाजी नगर निवासी 100 प्रतिशत दिव्यांग (सेरेब्रल पाल्सी) छात्र मो. फैजानुल्लाह ने अपनी इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कुल 500 अंकों में 469 अंक हासिल कर न केवल दिव्यांग वर्ग में स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया, बल्कि अपने विद्यालय यूपीजी गवर्नमेंट हाई स्कूल, शिवाजी नगर में भी प्रथम स्थान पाया। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी-गर्व का माहौल है।हाथ से नहीं लिख पाते हैं फैजान जन्म से ही शारीरिक रूप से अक्षम फैजानुल्लाह हाथों से लिख पाने में असमर्थ हैं, बावजूद इसके उन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों को राह की बाधा नहीं बनने दिया। वे मुंह से लिखकर अपनी पढ़ाई करते हैं और इसी तरीके से परीक्षा भी दी। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.