हाथ देते ही ड्राइवर ने बीच रास्ते रोक दी ट्रेन, रेलवे क्रॉसिंग पर चढ़ाई सवारियां; VIDEO वायरल
नगर संवाददाता, अगस्त 11 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर यात्रियों ने हाथ देकर बीच रास्ते में ही ट्रेन रुकवा दी। वीडियो में बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास मेमू पैसेंजर ट्रेन को कुछ देर के लिए रुकते हुए देखा जा रहा है। ट्रेन के रुकने के बाद कुछ महिला और पुरुष यात्री उसमें सवार होते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन परिचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद है और उसके पास एक युवक खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। इसी दौरान वह ट्रेन की ओर इशारा करता हुआ नजर आता है। कुछ ही सेकंड के बाद रेलवे क्रॉसिंग के समीप से गुजर रही मेमू ट्रेन रुक जाती है। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.