हापुड़, जनवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर हाथ तापते मजदूर अलाव में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में उसको निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान मध्य प्रदेश जिला मुरैना के गांव रायपुर निवासी 45 वर्षीय रमेश रावत के रूप में की है। पुलिस के अनुसार मृतक रमेश रावत टोल प्लाजा पर बन रही नवनिर्माण बिल्डिंग में मजदूरी का कार्य करता था। ठंड से बचने के लिए वहां पर जल रहे अलाव में हाथ तापने लगा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अलाव में जाकर गिर पड़ा। उसका शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य मजदूरों ने बाहर निकाला और गंभीर हालत को देखकर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.