हाथ की मेहंदी सूखने से पहले दीपशिखा की उजड़ गया सुहाग
खगडि़या, मई 29 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता पति की सड़क हादसे में मौत के के साथ ही हाथ की मेंहदी सूखने से पहले दीपशिखा का सुहाग उजड़ गया। गत 7 मई को हो रही शादी के दौरान किसी को पता नहंी था कि यह खुशियां महज 22 दिनों में गम में बदल जाएगा। दीपशिखा के गरीब पिता ने अपनी खेत बेचकर बेटी का काफी धूमधाम से शादी किया था। यह घटना उसके सिर पर गम का पहाड़ गिरा दिया। घटना से हर कोई खासा आहत हैं। शुक्रवार को सदर अस्पताल में दीपशिखा के कारुण क्रंदन व लक्ष्मी कै छोड़कर चल गेलो हो राजा यह शब्द सुनकर हर किसी की आखें नम थी। घटना के बाद सदर अस्पताल का परिसर काफी गमगीन देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.