हाथ काटने वाला भाजयुमो नेता साथियों संग फरार, पुलिस के हाथ खाली
महोबा, जुलाई 16 -- महोबा, संवाददाता। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए सरेआम तलवार और कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ काटने वाले भाजयुमो नेता समेत तीन आरोपी 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उधर घायल युवक की हालत बिगड़ती जा रही है। गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक के छोटे भाई आलोक उर्फ लकी ने बताया कि डॉक्टर भाई की हालत नाजुक बता रहे है। कई बार खून चढ़ाया जा चुका है। वहीं पुलिस ने राहुल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। कानपुर-सागर राजमार्ग पर मंगलवार रात हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस की कार्रवाई सिर्फ सीसीटीवी फुटेज की जांच तक सिमटती नजर आ रही है। बेखौफ बाहर घूम रहे हत्यारोपियों की वजह से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की और कानून व्यवस्था के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.