उरई, फरवरी 28 -- कालपी। इंडस्ट्रियल एरिया कालपी में उद्यमीयों की बैठक कानपुर की टैक्सटाइल डिजाइनर शिखा तिवारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाथ कागज उद्योग की इकाइयों का जी टैग रजिस्ट्रेशन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र कालपी के कुमार हैंडमेड पेपर इंडस्ट्रीज के परिसर में आयोजित गोष्ठी में टैक्सटाइल डिजाइनर शिखा तिवारी ने बताया कि रणजीत सिंह शिक्षा केंद्र आईआईटी कानपुर ने प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव रीता सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाथ कागज उद्योग की इकाइयों का जी आई टैग के पंजीयन के लिए उद्यमियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग में जीआई एक ऐसा संकेत है जो किसी भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित होने वाले उत्पाद को उनके विशिष्ट गुणवत्ता प्रतिष्ठा या विशेषता के कारण पहचान और कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.