हाथों में मेहंदी, शरीर पर शादी का जोड़ा, इंतजार करती रही दुल्हन, अचानक गायब हो गया दूल्हा
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- संभल, संवाददाता। घर में शादी की शहनाइयां बज रही थीं, चारों तरफ खुशियों का माहौल था और हाथों में रची मेहंदी और शादी के जोड़े में सजी-धजी दुल्हन बारात का इंतजार कर रही थी। रिश्तेदार और मेहमान पहुंच चुके थे, पकवान बनकर तैयार थे और हर आंख दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बारात के आगमन की राह देख रही थी। लेकिन खुशियों से चहकते इस घर में उस समय मातम सा सन्नाटा और मायूसी छा गई, जब तय समय बीत जाने के बाद भी बारात चौखट पर नहीं पहुंची। पता चला कि दूल्हा अचानक गायब हो गया है। परेशान परिजनों ने जब फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन भी बंद मिला।अहमदाबाद भागा दूल्हा, मोबाइल किया स्विच ऑफ यह हैरान करने वाला यह मामला यूपी में संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र स्थित परियावली गांव का है। गांव निवासी एक युवती का रिश्ता ऐंचोड़ा कंबोह था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.