हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी, दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
औरैया, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर की सड़कों पर निकले। कोतवाली औरैया से शुरू हुई तिरंगा रैली में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के जरिए लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कोतवाली औरैया से तिरंगा रैली की शुरुआत की। हाथों में तिरंगा लेकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जेसी चौराहा और सुभाष चौराहा समेत शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इसके बाद रैली पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हर घर तिरंगा अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.