लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- मंगलवार को शहर की सड़कें राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गईं। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से निकली तिरंगा पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसर, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सरकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और आमजन एक साथ कदमताल करते नजर आए। कलक्ट्रेट से तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। कलक्ट्रेट से शुरू हुआ पदयात्रा का कारवां मां जानकी (सौजन्या) चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, घंटाघर, जीआईसी और परशुराम चौक होते हुए मेमोरियल मैदान पहुंचा। रास्तेभर 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के जयघोष गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: नौगावां सादात नगर पंचायत द्वारा निकाली गई...