नई दिल्ली, जून 10 -- नाखूनों पर सुंदर सी नेल पेंट लगी हुई हो, तो हाथों की सुंदरता बिना कुछ किए बढ़ जाती है। खासकर अगर आपकी नेल पेंट का कलर खूबसूरत है, तब तो हर कोई उसे नोटिस करता है। जरूरी नहीं कि आप महंगी नेल आर्ट ही कराएं। एक अच्छी क्वालिटी और कलर की नेल पेंट अगर लगा लें तो लुक उतना ही क्लीन और पॉलिश्ड लगता है। अब सवाल है कि कौन से रंग की नेल पेंट ज्यादा सुंदर लगेगी? वैसे तो आप अपनी स्किन टोन और पसंद के मुताबिक कोई भी शेड चुन सकती हैं, लेकिन कुछ ऐसे कलर भी हैं जो हर किसी के हाथों पर सुंदर लगते हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी बने हुए हैं। नेल आर्ट नहीं करा रही हैं तो इनमें से किसी शेड की नेल पेंट अप्लाई कर लें, बहुत ही फैशनेबल और पॉलिश्ड लुक मिलेगा।ब्राउन और मोचा टोन ब्राउन और मोचा जैसे अर्थी कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। वॉर...