हाथों की उंगलियां खिड़की में फंसाकर कार की छत पर बांधा, डेढ़ किमी गाड़ी दौड़ाई फिर कुचलकर हत्या
संवाददाता, अक्टूबर 22 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। हनुमंत विहार में मंगलवार रात दशहरा मेला देखकर लौट रहे एक युवक को कार सवारों ने पहले टक्कर मारी, फिर दोनों हाथ कार की खिड़कियों के शीशों में फंसाकर करीब डेढ़ किमी तक तेज रफ्तार में घसीटते रहे। युवक चीखता रहा, लेकिन दबंगों ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। इसके बाद एक दुकान के बाहर शीशे नीचे कर युवक को सड़क पर फेंक दिया और कार चढ़ाकर कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। हनुमंत विहार के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में सेल्समैन था। पिता रामशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले इलाके के एक युवक से बीरू का विवाद हुआ था। मंगलवार रात मेला देखकर लौटते समय आरोपित ने साथियों के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.