रांची, मई 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मास्को गांव में हाथी के हमले में मृत जेवियर होरो के परिजनों को स्थानीय विधायक सुदीप गुड़िया की ओर से सहायता प्रदान की गई। विधायक के निर्देश पर सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को तत्काल खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके। मौके पर जानकारी मिली कि मृतक की पुत्री ने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रा के भविष्य को ध्यान में रखते हुए झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उसके नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराई।इसके यह भी पढ़ें- जंगली हाथी के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.