हाथी हमले में मृतकों के परिजनों को अब 10 लाख मुआवजा, मासिक 2000 सहायता भी
रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड में हाथियों के हमलों से प्रभावित परिवारों के लिए एक बड़ा और राहतभरा फैसला सामने आया है। सरकार ने ऐसे मामलों में मुआवजा राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के तहत अब हाथी के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये की जगह दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को हर माह दो हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह मुद्दा झारखंड विधानसभा के हाल ही में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान प्रमुखता से उठा। गैर-सरकारी संकल्प के तहत विधायक अमित यादव ने हाथी हमलों में मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजा बढ़ाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी थी। हालांकि निजी कारणों से वे सदन में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपना पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.