कोडरमा, मार्च 29 -- कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार वन विभाग, कोडरमा द्वारा जिले में हाथियों के संभावित खतरे को देखते हुए आमजनों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में जाकर लोगों को हाथियों की गतिविधियों, उनके व्यवहार एवं उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर यह समझाया जा रहा है कि हाथियों के निकट जाने से बचें, समूह में रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.