गुमला, मई 9 -- भरनो। प्रखंड के बूढ़ीपाठ गांव में गुरुवार रात जंगली हाथी ने घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाया था। सूचना पर डीएफओ गुमला के निर्देश पर वन विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची। वनरक्षी अकील अहमद ने प्रभावित परिवारों से मिलकर क्षति का आकलन किया और बचाव के लिए टॉर्च, पटाखे व अन्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों से आवेदन लिया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...