मथुरा, मई 30 -- वाइल्डलाइफ एसओएस के संरक्षण केंद्रों में भीषण गर्मी में हाथी एवं भालुओं की देखभाल के लिए विशेष उपाय किए हैं। यहां जानवरों को गर्मी से राहत देकर ठंडक, पोषण एवं हाइड्रेशन के लिए पूल, स्प्रिंकलर एवं पॉप्सिकल्स की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। हाथी संरक्षण केंद्र एवं अस्पताल में हाथियों के लिए तालाब, स्प्रिंकलर एवं मिट्टी स्नान की व्यवस्था की गई है। वहीं हाथियों को तरबूज, कद्दू, लौकी एवं खीरे जैसे मौसमी फल व सब्जियां दी जा रही हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। वहीं भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को तरबूज, खरबूज एवं आम जैसे मौसमी फल दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गोशालाओं में छिड़काव की ऑनलाइन होगी निगरानी साथ ही ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन एवं जमे हुए फल के पॉप्सिकल्स भी उपलब्ध किए जा रहे हैं। बाड़ों में पानी के पूल, स्प्रिंकलर औ...