कोडरमा, मार्च 29 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों के अंदर हाथियों ने तीन लोगों की जान ले ली है, जबकि आधा दर्जन मवेशियों को भी मार डाला है। इसके बावजूद वन विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग लगातार चैन की नींद सो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है और न तो नियमित गश्त की जा रही है और न ही बचाव के ठोस उपाय किए जा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों द्वारा लगातार गांवों में घुसकर उत्पात मचाया जा रहा है। फसलों को रौंदा जा रहा है और अब लोगों की जान पर भी बन आई है। कई बार वन विभाग को लिखित आवेदन देकर जंगल के सीमांकन के पास ट्रेंच (खाई) खुदवाने, लाइट लगाने और अन्य सुरक्षा उपायों की मांग की गई। घटना क...