लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- बुधवार को दुधवा टाईगर रिजर्व के पर्यटन परिसर के ऑडिटोरियम में मानव हाथी संघर्ष प्रबंधन कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला दुधवा टाईगर रिजर्व के एफडी के निर्देशन में दुधवा टाईगर रिजर्व और डब्लू डब्लू एफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए दुधवा टाईगर रिजर्व डीडी जगदीश आर ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला और हाथियों की जंगल में निगरानी, उनके प्राकृतिक वास में सुधार और पूर्वानुमान से ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना भेजे जाने पर बल दिया। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने तराई हाथी रिजर्व के बारे में विस्तार से बताया तथा कतर्नियाघाट में हाथी मानव संघर्ष कम करने में समुदाय आधारित अभ्यास जैसे गजमित्रों के गठन, नेपाल राष्ट्र के समुदाय के साथ समन्वय, हल्दी की खेती और कॉरिडोर संरक्षण जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.