गढ़वा, जनवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते प्रकोप से उत्पन्न समस्याओं के समाधान और वनाधिकार से संबंधित मामलों की समीक्षा गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी दिनेश यादव ने की। बैठक के दौरान जिले के संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों में हाथी-मानव संघर्ष की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में जन-धन की क्षति, फसलों और आवासों को होने वाले नुकसान तथा इन समस्याओं के स्थायी एवं प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, हाथियों के सुरक्षित विचरण के आवश्यक व्यवस्थाओं, जनजागरूकता अभियानों तथा त्वरित राहत एवं नियंत्रण उपायों पर भी चर्चा की गई। उसके अतिरिक्त बैठक में वनाधिकार अधिनियम से संबंधित प्रकरणों के क्रियान्वयन की प्रगति, लंबित मामलों की समीक्षा एवं पात्र लाभुकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.