आदित्यपुर, मार्च 31 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल क्षेत्र के दलमा स्थित तुलिन गांव में सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने नव प्राथमिक विद्यालय में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथी ने विद्यालय का दरवाजा तोड़कर रसोईघर में रखे मध्याह्न भोजन के लिए संग्रहित चावल एवं अन्य सामग्री को चट कर लिया। इतना ही नहीं हाथी ने वहां मौजूद अभिलेखों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, सोमवार को 16 जंगली हाथियों का झुंड नीमडीह प्रखंड के तिल्ला पहुंचा। इसके बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.